Video गो सेवा योजना अंतर्गत शाजापुर में कार्यक्रम, ज्यादा दूध देने वाली गाय हजारो की राशि से हुई पुरस्कृत

शाजापुर,
प्रदेश में देशी नस्लों को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत भारतीय उन्नत नस्लों तथा प्रदेश की मूलगौवंशीय नस्ल मालवी नस्ल की दुधारू गायों के पुरस्कार योजना के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता में शाजापुर विकासखण्ड के ग्राम धाराखेड़ी के किसान श्री सत्यनारायण पिता रामचन्द्र मेहता की गिर नस्ल की गाय के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस गाय का दुग्ध उत्पादन 15.60 लीटर प्रतिदिन है। इसी तरह विकासखण्ड मो. बड़ोदिया के ग्राम जलोदा के श्री कमलसिंह पिता छतरसिंह राजपूत की गिर गाय को 14.56 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के लिए द्वितीय तथा शाजापुर विकासखण्ड के ग्राम खेड़ा बोल्दा के श्री सौदानसिंह पिता केसरसिंह गुर्जर की गिर गाय को 11.74 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया।
👇👇👇
कलेक्टर ओर डॉ शर्मा ने मीडिया से क्या कहा,गायों का पूजन, पुरस्कार वितरण , कौन कौन कार्यक्रम में था मौजूद आदि वीडियो के लिए नीचे यूट्यूब की लिंक पर टच करें
👇👇

इसी तरह प्रदेश की मूलगौवंशीय नस्ल मालवी नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता में शाजापुर विकासखण्ड के श्री आशीष पिता महेश शर्मा की मालवी गाय के लिए 14.76 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पर प्रथम, शाजापुर विकासखण्ड के ग्राम पचोला बनहल के श्री गणेश पिता पुरूषोत्तम बैरागी की मालवीय गाय के 10.90 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पर द्वितीय तथा मो. बड़ोदिया जनपद पंचायत के ग्राम दास्ताखेड़ी के गोपालसिंह पिता पीरू सिंह की मालवी गाय के 10.28 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पर तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली गाय के लिए 51 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रूपये की राशि दी गई है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले गौ-सेवकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार प्राप्त गायों का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिंघल ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |