उज्जैन पुलिस को एक और कर्मठ और ईमानदार अधिकारी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रुप में मिले,आई. पी. एस अधिकारी के नेतृत्व उज्जैन पुलिस द्वारा हासिल की गई कई उपलब्धियां,पीपिंग समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा अशोक बैज लगाया गया
उज्जैन
💠
पुलिस मुख्यालय भोपाल (मप्र) द्वारा उज्जैन पुलिस को आज दिनांक 10.02.23 को मध्य प्रदेश में पदस्थ
भा.पु.से अधिकारियो की पदोन्नति हेतु सूची जारी की गई । सूची अनुसार शहर में पदस्थ (आईपीएस)अधिकारी *श्री विनोद मीणा* जिनके द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग माधवनगर ) एवम् क्राइम विभाग का कार्यभार उत्कृष्ठ रूप से निभाया जा रहा है ।
वर्ष 2022 में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम ब्रांच प्रभारी का प्रभार संभाला गया, जिनके नेतृत्व में उज्जैन पुलिस द्वारा कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में *श्री विनोद मीणा* की पदोन्नति को लेकर शहर में जनसमुदाय में काफी हर्षो उल्लास का माहौल बना हुआ है जन समुदाय/मीडिया द्वारा बधाईया दी जा रही है तथा उनकी सख्त कार्रवाई के चलते अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त रहता है ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक आनंद* ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भूरिया* द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा अशोक बैज लगाया गया एवम अनेकों अनेक बधाईयां दी गई ।
इसी के साथ शहर व देहात के थाना प्रभारियों द्वारा भी पृथक से सम्मान किया गया ।