गोपाल पुरस्कार योजना में दुधारू मालवी गाय एवं देसी उन्नत नस्ल की गायों को मिलेंगे पुरस्कार

आगर मालवा, 11 फरवरी/ कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा जिले में मालवी गाय एवं भारतीय उन्नत नस्ल के गोवंश पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन 12 एवं 13 फरवरी 2023 को पुराना पशु चिकित्सालय परिसर में किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं आगर डॉक्टर एच व्ही त्रिवेदी ने बताया कि यह योजना सभी वर्ग के पशुपालकों के लिए है जिसके पास मालवी एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध हो तथा मालवी गाय का दूध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर या अधिक हो एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गाय का दूध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 6 लीटर या अधिक होने पर पंजीयन के लिए पात्र होंगे प्रतियोगिता में पंजीकृत गाय के तीन समय के दुग्ध उत्पादन का औसत चयन का आधार होगा एवं पंजीकृत गायों में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को पुरस्कार दिया जाएगा इस वर्ष मालवी नस्ल की गाय की प्रतियोगिता एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था पृथक पृथक होगी जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 51000 21000 एवं 11000 रुपए का प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 200000 रुपए द्वितीय पुरस्कार 100000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 50000 रुपए प्रति गाय पर दिए जाएंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“शहर में अपराध और डर का माहौल फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा- टीआई वाघेला, पुलिस ने चाकू बाजी वालो को जेल भेजा     |     ट्रॉली का पंचर बनवा रहा था किसान ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक मौत     |     खंडवा में बवाल, शराब दुकान पर जमकर चले पत्थर, तीन लोग घायल     |     शूटिंग ट्रेनर मोहसिन खान गिरफ्तार, बच्चियों से दरिंदगी के आरोप, फोन में मिले कई अश्लील क्लिप्स     |     MP में 11 करोड़ 26 लाख का सर्पदंश घोटाला उजागर, एक व्यक्ति को 30 बार किया मृत बताकर सरकारी खजाना लूटा     |     सांप काटने, पानी में डूबने से लेकर बिजली गिरने तक…MP में 23 करोड़ डकार गए अधिकारी, CAG रिपोर्ट ने उड़ा दी नींद     |     38 बार सांप ने काटा, मिला 1 करोड़ 52 लाख रुपये का मुआवजा… MP में युवक के साथ ये क्या हुआ?     |     ‘मेरी बीवी के 4 बॉयफ्रेंड, बड़े बेटे को…’, पोस्टर पर लिखा दर्द, पत्नी का सताया पति पहुंचा कलेक्टर के पास     |     कपालिया में शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, चल समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, हुआ विशाल भंडारा     |     गड्ढे का पानी पीने को मजबूर, भीषण गर्मी के बीच MP के इस गांव में गहराया जल संकट?     |