बेटी शिक्षित-खुशहाली निश्चित” थीम पर आधारित रहेगा इस रविवार सैर-सपाटा कार्यक्रम

शाजापुर, 11 फरवरी 2023/ नियमित रूप से प्रातःकालीन भ्रमण व व्यायाम को एक आदत के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय की पहल पर नगरपालिका परिषद एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से आनंद उत्सव सैर सपाटा कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को स्टेशन रोड़, गायत्री मंदिर के सामने वाले मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है। इस रविवार 12 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले सैर-सपाटा कार्यक्रम की थीम “बेटी शिक्षित-खुशहाली निश्चित” पर आधारित होकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रायोजित होगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण और बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जनचेतना जागृत करने के प्रयास किये जायेंगे। इसके साथ ही प्रति रविवार आयोजित होने वाले सैर-सपाटा कार्यक्रम में आगामी विषय “रक्तदान-महादान” थीम पर अलग-अलग संगठनों द्वारा जनजागरूकता के प्रयास किये जायेंगे। इसके पूर्व स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, नियम से चलेंगे-दुर्घटना से बचेंगे, खेलेगा इंडिया-खिलेगा इंडिया और स्वच्छ शाजापुर-स्वस्थ शाजापुर ऊर्जा संरक्षण आदि विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। सैर सपाटा कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद एवं आनंददायी गतिविधियों का भी समावेश किया जायेगा। सैर-सपाटा के दौरान नागरिकगण पारम्परिक खेलकूद, के साथ-साथ योग, प्राणायाम, जुम्बा एक्सरसाईज, चेयर रेस, नींबू रेस, गीत-संगीत, नृत्य, जूडो-कराटे, साइकिलिंग आदि का भी आनंद लेंगे। कार्यक्रम प्रभारी श्री विवेक दुबे द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु सभी आयु वर्ग के महिलाओं, बुजुर्गो, बच्चों से अनुरोध किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |