डुंगलाय में हेलीकॉप्टर से आई अनोखी बारात,सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़, दो दूल्हे एक साथ आये

शुजालपुर। समीपस्थ ग्राम डूंगलाय के मेवाड़ा परिवार की दो बेटियों पूजा व अरुणा को ब्याहने गुरुवार को हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दो दूल्हे गांव किसोनी के स्टेडियम पर उतरे। यहां ग्रामीणों में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
अपने स्वर्गीय दादा दौलत सिंह मंडलोई के सपने को पूरा करने के लिए भोपाल के समीप ग्राम कुराना निवासी हेम मंडलोई व यश मंडलोई की बारात परिजनों ने हेलीकॉप्टर से शुजालपुर के समीप ग्राम किशोनी के स्टेडियम में लाना तय किया। दो दूल्हे के साथ 1 परिजन, 1 पायलट सहित कुल 4 लोग निजी एवीयेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर में सवार होकर शाम 5 बजे पहुंचे। बाकी बाराती अपने अलग-अलग वाहनों से सड़क मार्ग से शुजालपुर पहुंचे। दूल्हे बने यश मंडलोई ने बताया कि उनके दादाजी स्वर्गीय दौलत सिंह मंडलोई का सपना था कि उनके पौतो की बारात हेलीकॉप्टर से निकले। इसलिए वर्ष 2014 में उनके बड़े भाई देवेंद्र की बारात भी शुजालपुर के समीप ग्राम मदाना में हेलीकॉप्टर से ही आई थी। परिवार में फिर खुशी का मौका आया, तो इस बार भी परिवार के लोगों ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की और दादा के सपने को पूरा किया। डूंगलाय के ज्ञान सिंह मेवाडा व महेश मेवाड़ा की दो बेटियों की शादी में हेलीकॉप्टर से आई बारात का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण भी स्टेडियम परिसर में पहुंचे। हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर्याप्त न होने से बच्चों की भीड़ हेलीकॉप्टर तक पहुंचने लगी, जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रोका। बड़ी संख्या में ग्रामीण हेलीकॉप्टर के साथ फोटो सेशन भी कराते देखे गए।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |