सेना में अग्निवीर नवीन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कार्यशाला आयोजित

शाजापुर, 09 फरवरी 2023/ सेना में अग्निवीर नवीन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें ए.आर.ओ. महू के भर्ती निदेशक कर्नल श्री बलजीत सिंह द्वारा सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलाव संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उपस्थित जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यो को कर्नल श्री बलजीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। नवीन भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु तीन चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण में नामांकित केन्द्रो पर सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सी. ई. ई. होगी। इसके बाद भर्ती रैलियों के दौरान सी. ई. ई. में योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस परीक्षण और अंत में चिकित्सा परीक्षण होगा। सभी ट्रेडो के अग्निपथ भर्ती रैली के लिए द्वितीय अग्निपथ भर्ती रैली की अधिसूचना 17 फरवरी 2023 तक जारी की जाएगी। पहला ऑनलाइन सी. ई. ई. अप्रैल में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवारों के लिए उज्जैन और इंदौर में नामकित केन्द्रो पर आयोजित किया जाना है। उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.gov.in वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। परीक्षा से 10 दिन पूर्व सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा एडमिट द्वारा कार्ड जारी किए जाएंगे।

कर्नल बलजीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। पंजीकरण और ऑनलाइन सी.ई.ई. में प्रदर्शित होने के वीडियो जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन से पहले वीडियो देखें,ताकि रजिस्ट्रेशन में कोई गलती ना हो तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुल्क 250 रूपये होगा।

कार्यशाला में उपस्थित महाविद्यालयों के प्राचार्यो को भी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन सी.ई.ई. के वीडियो भी ए.आर.ओ. महू द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |