मक्सी,
रेडक्रॉस सोसाइटी ओर केमिस्ट एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान एवं कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा शुरू कीये गये नवाचार में शाजापुर नगर के साथ साथ मक्सी नगर की भी प्रत्येक दवाई की दुकान पर 30 से 50 वर्ष की आयु के लोगो की निःशुल्क ब्लूडप्रेसर की जांच की जावेगी। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास सिंदल ने बताया शाजापुर नगर में शुरू की गई योजना के काफी सकारात्मक परिणाम मीले है ऐसे कई रोगियों की पहचान करने को मिला है जिन्हें खुद ही नही पता था कि वो इस बीमारी से ग्रसित है । अब उनका डॉक्टरों की सलाह से उचित इलाज हो रहा है । सिंदल ने यह भी बताया कि जल्द ही इसे जिले के अन्य शहरों में भी शुरू करवाया जावेगा।
लोगो के बीच बढ़ती हुई ब्लूडप्रेसर की समस्या की वजह से निकट भविष्य में काफी लोगो की हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हुई है ,इस योजना से लोगो के बीच इस बीमारी के लिए जागरूकता फैलेगी ओर लोग अपनी बीमारी के लिए सचेत हो पाएंगे। इस दौरान शैलेन्द्र श्रीमाल,हरीश भावसार, बालकृष्ण पाटीदार,विष्णु पारीक,सुनील मंडलोई,जितेंद्र जैन,सचिन पाटीदार आदि केमिस्ट उपस्थित थे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :