भ्रुण लिंग परीक्षण पर होगी सख्त कार्यवाही – आगर कलेक्टर श्री वानखेड़े, ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सोनोग्राफी संचालकों की बैठक में कहा

आगर-मालवा, 06 फरवरी/कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे की अध्यक्षता मे पीसीपीएनडीटी, प्रसव पूर्व (भ्रुण लिंग परीक्षण) की बैठक सोमवार को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुईं। कलेक्टर ने जिले के निजी सोनोग्राफी संचालको को सख्त निर्देश दिये की राज्य शासन द्वारा निर्धारित फार्म एफ समय पर भरे एवं पी.एन.डी.टी. एक्ट के नियम के विरुद्व कोई भी सोनोग्राफी संचालक कन्या भ्रुण हत्या नहीं करे। साथ ही सभी सोनोग्राफी सेंटर पर भु्रण लिंग परीक्षण पाबंदी संबंधी पोस्टर, बैनर लगाए जाए तथा प्रतिदिन होने वाली सोनोग्राफी का रजिस्टर संधारित करें।
बैठक में जिला चिकित्सालय मे रेडियोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए जिले मे कार्यरत 09 निजी रेडियोलॉजिस्ट हैं, की 03-03 दिवस रोस्टर बनाकर जिला चिकित्सालय में सेवाएँ लेने हेतु निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक सक्सेना को नोडल अधिकारी बनाया गया। साथ ही प्रायवेट चिकित्सालयों मे 01 या 02 बच्चों वाली माताओं के नसबंदी ऑपरेशन हिमोग्लोबिन की स्थिती अच्छी होने पर एवं हितग्राही की सहमती पर नसबंदी करवाई जाए।

बैठक मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.एसएस मालवीय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव कुमार बरसेना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ/नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. शशांक सक्सेना, स्त्री रोग डॉ. बी.बी. पाटीदार, समस्त निजी सोनोग्राफी संचालक सोनोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट एवं डी.जी.ओ. चिकित्सक डॉ. अपर्णा सक्सेना, डॉ. बी.बी. पाटीदार, डॉ. विवेक मालानी, डॉ. दीपमाला खत्री, डॉ. सचीन रावल, डॉ. हकीम खान उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |