किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए अपने मोबाईल से ही पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें- कलेक्टर श्री जैन — उपार्जन पंजीयन के लिए स्थापित केन्द्रों के प्रबंधको एवं ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

शाजापुर

रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 06 फरवरी 2023 से शुरू हो रहे पंजीयन के लिए किसानों को अपने मोबाईल से ही पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। इससे पंजीयन केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ेगी। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समर्थन मूल्य पर उपार्जन पंजीयन के लिए स्थापित केन्द्रों के प्रबंधको एवं ऑपरेटर्स के प्रशिक्षण में कही। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, सीईओ सीसीबी श्री आरके दुबे, एनआईसी सूचना अधिकारी श्री विवेक महावर सहित नागरिक आपूर्ति निगम,सहकारी संस्थाओं के प्रबंधक एवं कम्प्यूटर्स ऑपरेटर्स उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 06 फरवरी 2023 से 28 फरवरी तक किसानों का पंजीयन किया जाना है।

आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में किसान द्वारा विक्रय किये जाने वाली गेहूँ, चना, सरसो एवं मसूर के उपार्जन पंजीयन के लिए स्थापित केन्द्रों के प्रबंधक/कम्प्यूटर आपरेटर्स का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री दिनेश ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसान पंजीयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। किसानों के पंजीयन कराने के लिए एम.पी. किसान एप, एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर केफे का विकल्प मौजूद है। किसानों को स्वयं अपने मोबाईल से पंजीयन कराने के लिए भी प्रेरित करें।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि 05 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक आयोजित विकास यात्रा में सभी प्रबंधक, सहायक एवं विक्रेता महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगें। वे अपनी संस्था द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान एवं संस्था की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें, विकास यात्रा के दौरान KCC या अन्य प्रकार के आवेदन पत्र हितग्राहियों से प्राप्त कर संबंधित विभागो को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित करेगें। कलेक्टर द्वारा विक्रेताओ को निर्देशित किया गया कि 31 मार्च 2023 तक मोबाईल सीडिंग एवं आधार ईकेवायसी का कार्य शत्प्रतिशत पूर्ण करेगें पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर वरिष्ठ अधिकारियो से सम्पर्क कर निराकरण करायेगें।

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |