बेरछा-रंथभंवर मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रहा मेजिक वाहन अनियंत्रित हुआ, कुछ बच्चे चोटिल हुए

बेरछा,
ग्राम बेरछा-रंथभंवर मार्ग पर सोमवार शाम को स्कूली बच्चों को ले जा रहा मैजिक वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती में मुरम के ढेर में जा धंसा दुर्घटना में पांच बच्चों को मुंह तथा सिर पर चोट आई है। बेरछा पुलिस के पहुंचने से पहले बच्चों को बेरछा स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बेरछा थाना प्रभारी इनिम टोप्पो ने बताया कि टाटा मैजिक क्रमांक एमपी 42 टी 1184 बेरछा स्थित निजी स्कूल के बच्चों को करणपुरा स्थित घर छोड़ने जा रही थी। तभी दुर्घटना हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आसपास के ग्रामीण सहित अन्य बच्चों को अस्पताल ले आए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश कर रहे हैं। हादसे में मैजिक में सवार बच्चे जिनका नाम आयुषि, लक्ष्यराज, अर्पिता, आयुष और भविष्य को चोट आई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |