नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकालने पर वसूली के आदेश

शाजापुर
—-
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पिपलिया नोलाय में पुराने कूप को नवीन कूप बताकर राशि आहरित करने पर ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर एवं रोजगार सहायक राहुल शर्मा से समानुपातिक राशि वसूल करने के आदेश कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा दिये गये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर को प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र एवं सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम पिपल्यानोलाय स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 755 पर स्थित कुएं को सर्वे क्रमांक 757 में नवीन कूप बताकर फर्जी तरीके से राशि निकाली गई है। शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मो.बडोदिया एवं तहसीलदार मो.बडोदिया के माध्यम कराई गई। शिकायत की जांच ग्राम पिपल्यानोलाय पटवारी से कराई गई। पटवारी द्वारा जांच में भूमि सर्वे क्रमांक 755 की दक्षिणी मेढ़ पर एक पक्का कुंआ स्थित है तथा सर्वे क्रमांक 757 पर कोई कुआं नहीं पाया गया।

प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा हितग्राही श्री जितेन्द्र पिता रामचन्द्र को मनरेगा योजनानतर्गत कपिलधारा कूप वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 2.10 लाख रूपयें की स्वीकृत दी गई थी, जिसके विरूद्ध 2,10,152 रूपये का व्यय किया गया।

शिकायत की जाँच में प्रकरण सत्य पाए जाने के फलस्वरूप कार्य पर व्यय राशि को नियम विरूद्व व्यय मानते हुये कार्य पर व्यय की गई राशि की वसूली समानुपातिक रूप से ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत लसुडिल्याकजगमाल श्री राहुल शर्मा से राशि 1,05,076 रूपये एवं तात्कालीन सचिव ग्राम पंचायत लसुडिल्याजगमाल श्री भगवान सिंह गुर्जर से राशि 1,05,076 रूपये वसूल करने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिये गये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Zila Panchayat Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |     कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई     |