08 ग्राम पंचायतों से कलेक्टर ने की ई-जनसुनवाई ,, मुगोद के पटवारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश देखे वीडियो किस प्रकार होती है वीसी द्वारा चर्चा

शाजापुर
—
प्रति मंगलवार कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों से की जा रही ऑनलाइन ई-जनसुनवाई की श्रृंखला में आज कलेक्टर ने शुजालपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों जेठड़ा, मगरानिया, किसोनी, कमलिया, मुगोद, लालपुरा, नरोला हीरपुर एवं रायपुर के सरपंचों एवं स्थानीय शासकीय अमले सहित आमजन से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मुगोद के पटवारी कैलाश नारायण परमार की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

ई-जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के अंतर्गत 10 से कम आवेदन प्राप्त करने वाले पटवारियों को नोटिस देने एवं जिन पटवारियों के पास कम आवेदन है उन ग्रामों की जिले से दल बनाकर जाँच करने के निर्देश दिये। जाँच के दौरान पात्र लोगों के मिलने पर संबंधित पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करें।


ग्राम पंचायत जेठड़ा के सरपंच से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाएं तथा कम से कम 50 किलो प्लास्टिक का वेस्टेज इकट्ठा करें। ग्राम पंचायत मगरानिया के सरपंच से कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए जगह चिंहित कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मंदिर के आसपास की भूमि को मेले के नाम से आरक्षित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। सरपंच ने बताया कि ग्राम के लिए आबादी की भूमि की आवश्यकता है। किसोनी सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन जर्जर है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भवन के निर्माण की जानकारी ली तथा कहा कि ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत कराएं। ग्राम पंचायत के पटवारी को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मांगलिक भवन एवं स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जगह चिंहित कर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजें। सरपंच ने श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी दी। सरपंच ने खाद्यान्न पर्ची नहीं मिलने एक विधवा महिला को समाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने आदि की जानकारी दी और ग्राम में हेण्डपंप की आवश्यकता बताई। कमलिया में मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के तहत आवेदन कम प्राप्त होने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए एसएलआर को निर्देश दिये कि टीम बनाकर सर्वे कराएं। साथ ही पटवारी को निर्देश दिये कि आवेदनों की संख्या बढ़ाएं नहीं तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। स्कूल परिसर से निकलने वाले बिजली के तार हटवाने का सरपंच ने अनुरोध किया। कमलिया तालाब की पाल पर शराबियों के बैठने की जानकारी सरपंच ने दी। साथ ही तालाब में मछली पालन करने वाले समूहों द्वारा स्वच्छता नहीं रखी जाती है, के संबंध में सरपंच ने अवगत कराया। ग्राम पंचायत मुगोद सरपंच ने बताया कि ग्राम की आबादी में विद्युत ट्रांसर्फार के खम्बे क्षतिग्रस्त हैं। ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी का भवन नहीं होने की जानकारी सरपंच ने दी। कलेक्टर ने इन भवनों के निर्माण के लिए जमीन आरक्षित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। सरपंच ने बताया कि ग्राम नीमखेड़ी में ठेकेदार द्वारा आबादी में विद्युत पोल नहीं लगाए गए हैं और प्रधानमंत्री सड़क की दोनों और नाली नहीं बनी है। लालपुरा सरपंच ने बताया कि शंभुपुरा में विद्यालय बंद है। नयापुरा में विद्यालय क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्तमान में विद्यालय मंदिर प्रांगण में लग रहा है। नलजल योजना का काम प्रगतिरत है। ग्राम में पानी की दिक्कत है। ग्राम में आबादी की भूमि की आवश्यकता है। नरोला हीरपुर के सरपंच ने बताया कि ग्राम में आंगनवाड़ी भवन एवं मांगलिक भवन की आवश्यकता है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर लगा होने कारण दुर्घटना की आशंका है। ग्राम पंचायत रायपुर के सरपंच ने बताया कि ग्राम में वर्ष-2019 से पेयजल टंकी बनी है, का उपयोग अभी तक शुरू नहीं हुआ है। ग्राम में पेयजल की दिक्कत है। आबादी क्षेत्र में ग्राम की सड़क पर वर्षा के दौरान दीवार धसने से खराब हो गई है। कलेक्टर ने आरईएस के कार्यपालन यंत्री को निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, डीएचओ डॉ. अजीत राव, सीसीबी प्रबंधक श्री एनके गुप्ता, जिला शिक्षा केन्द्र से डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, जिला पंचायत से श्री आनंद राघव तिवारी एवं श्री रमेशचन्द्र भारती, प्रधानमंत्री सड़क विकास प्राधिकरण से श्री आरबी चौधरी, विद्युत वितरण कंपनी से जूनियर इंजीनियर श्री डीएस मस्कोले, उपयंत्री श्री विनोद पाटीदार, श्री हिमांशु अग्रवाल, भू अभिलेख से राजस्व निरीक्षक श्री अवसर सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |