श्री सिंह को मप्र कांग्रेस ने सौंपी शाजापुर जिले की कमान – पुनः कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने योगेंद्रसिंह बंटी बना
शाजापुर। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने विधानसभा सहित आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन में फेर बदल किया है और 64 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें जिले की कमान दोबारा योगेंद्रसिंह बंटी बना को सौंपी गई है।
गौरतलब है वर्ष 2018 से श्री सिंह इस पद पर काबिज हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। वहीं 2018 चुनाव में भी जीत हासिल की थी। वही इसके बाद भी श्री सिंह ने अपनी कार्यकुशलता से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती दी है। जिसे देखते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने 64 जिलाध्यक्षो की घोषणा की जिसमें शाजापुर जिलाध्यक्ष पद पर श्री सिंह को दोबारा जिले की कमान सौंपकर आने वाले चुनावों के लिए बड़ी जवाबदेही सौंपी है। श्री सिंह के पुनः जिलाध्यक्ष पद पर काबिज होने पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है।
0000000000