Shajapur गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जनोत्सव के रूप में किये जाने के लिये निर्देश

शाजापुर, 19 जनवरी 2023/ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश प्रसारित किये गये है।

जारी निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जनोत्सव के रूप में किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि गणतंत्र दिवस के आयोजन में जिले के नागरिक बड़ी संख्या में और बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस दृष्टि से सुनियोजित रूपरेखा तैयार कर आयोजन की व्यापक तैयारियों की जाएं ताकि संपूर्ण जिले में राष्ट्रभक्ति के साथ उत्सवी वातावरण का निर्माण हो। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आम जनता को कार्यक्रम में भाग लेने के लिये ससम्मान आमंत्रित किया जाए। नागरिकों को निमंत्रित करने के लिये प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाए। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जन प्रतिनिधियों के अतिरिक्त स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की पर्याप्त एवं गरिमामय व्यवस्था की जाये। आवश्यकतानुसार उनके लिए स्थान रिजर्व रखा जाये, ताकि वरिष्ठ नागरिक भी समारोह में बिना किसी कठिनाई के सम्मिलित हो सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |     आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल     |     25 साल सर्विस के बाद हटाया गया कर्मचारी कोर्ट के फैसले से फिर बहाल     |     हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात     |     बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल     |     गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला     |