नानाखेड़ा को मिली अंतर्राज्यीय चोर को पकड़ने में सफलता,चोरी गया मश्रुका 17 (सोने व हीरे) की अंगूठियां कीमत करीब ( दस लाख रुपए) जप्त , आरोपीयो से पूछताछ जारी

उज्जैन
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध (चोरी, लूट, डकैती) में आरोपियों की शीघ्र गिरथानाफ्तारी एवम् अपराधो के त्वरित निराकरण हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद*, अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक *श्री विनोद मीणा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नानाखेड़ा *श्री ओ पी अहीर* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी गए माल मश्रुका कुल 17 अंगूठियां (सोने एवं हीरे की ) किमती करीब 10,00,000/- रूपये का बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

🛑 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 26-12-2022 को थाना नानाखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत स्थित कॉलोनी निवासी फरियादी अरविंद सोनी ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि उनके घर के अंदर अलमारी की ताला चाबी सुधारने के बहाने से आये दो लोग अलमारी में रखी सोने की व डायमंड की कुल 27 अंगूठियाँ, एक सोने का सिक्का एवं नगदी 65000/- रुपये कुल मश्रुका करीब 15 लाख रुपये का चुराकर ले गये। रिपोर्ट पर से थाना नानाखेड़ा में *अपराध क्रमांक 740/22 धारा 379 भादवि* कायम कर विवेचना में लिया गया था।

🛑 *पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*
चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा उक्त अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपीगण की पहचान सुनिश्चित करने एवं तलाश में उच्च स्तरीय तकनीकों का प्रयोग कर आज दिनांक 17-01-23 को घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका कुल 17 अंगूठियां (सोने एवं हीरे की ) किमती करीब 10,00,000/- रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
घटना में शामिल गुजरात निवासी अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर शेष मश्रुका जप्त किया जावेगा ।

🛑 *जब्त मश्रुका*
🔺17 अंगूठियां (सोने एवं हीरे की ) कीमती करीब 10,00,000/- रूपये

🛑 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
गिरफ्तार सुदा आरोपी अंतरराज्यीय बदमाश है जिसके विरूद्ध विभिन्न जिलों एवं राज्यों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

🛑 *सराहनीय भूमिका*
थाना नानाखेड़ा के निरीक्षक ओ. पी. अहीर, उनि वेदप्रकाश साहू, उनि आर. एल. भगत, सउनि सतीश नाथ, प्रआर, 144 वीरेन्द्र शर्मा, प्रआर. 1207 पीयूष मिश्रा, आर. 1728 पुष्पराज सिंह एवं तकनीकी सहयोग सायबर सेल उज्जैन के प्र. आर. प्रेम सभरवाल विप्र.आर. राजपाल सिंह एवं थाना यातायात के आर 617 अमित जाटव की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |