थाना यातायात पुलिस, नेहरू युवा केंद्र एवं नैत्विक सोशल सोसायटी टीम द्वारा समापन के दौरान नुक्कड़ नाटक कर किया गया आम नागरिकों को जागरुक,यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की कि गई अपील

उज्जैन,,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* , उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) *श्री. एस. पी. एस. राठौर* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात *श्री पवन बागड़ी* के नेतृत्व में थाना यातायात के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में *सड़क सुरक्षा सप्ताह का दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक* यातायात व्यवस्था अभियान चलाया जा रहा है जिसमे यातायात व्यव्स्था को सुचारू रूप से चलाने, नियमों का पालन करने के संबंध में आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें *आज दिनांक 17.01.23 को समापन कार्यक्रम के दौरान यातायात टीम उज्जैन एवं नेहरू युवा केंद्र उज्जैन एवं नैत्विक सोशल सोसायटी की टीम के द्वारा देवास गेट बस स्टैंड और टावर चौक पर यातायात नियमों से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया*। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा बेसिक यातायात नियमों की जानकारी देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इसी प्रकार उज्जैन शहर के थाना यातायात एवं अन्य थानों द्वारा भी वाहन चालकों की सख्ती से चैकिंग की जाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जा रही है।

🚸 *नुक्कड़ नाटक के दौरान आम जनता को निम्न यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया जो इस प्रकार है*–
▪️ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को वाहन न चलाने देवे।
▪️ चौराहों पर लगे सिग्नल बत्तियों(लाल,पीली,हरी) का पालन करे।
▪️दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करे।
▪️ दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठावे एवम् रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा माल वाहन द्वारा ओवरलोडिंग न करे।
▪️ शराब पीकर एवं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए एवं बिना नंबर प्लेट के वाहन, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट नही रखे।

🙏🏻 *उज्जैन पुलिस की अपील*🙏🏻
कृपया जिम्मेदार नागरिक बन, यातायात नियमो का पालन करे, एवम् सावधानी से वाहन चलाकर, स्वयं सुरक्षित व दुसरो को भी सुरक्षित रखते हुए उज्जैन पुलिस का सहयोग करे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |