शाजापुर समेकित बाल संरक्षण योजना की कार्यशाला संपन्न हुई

Shajapur
—-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 13 जनवरी को को मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सीएम राईज माध्यमिक शाला हरायपुरा में संपन्न हुई। कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त परिचय श्री आशीष जोशी द्वारा प्रादान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बाल संरक्षण विषय पर बच्चों से चर्चा के दौरान बताया कि कोई भी उन्हें असुरक्षित तरह से स्पर्श करता है तो इस की जानकारी तत्काल अपने माता-पिता या शिक्षक को बताये। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण हो तो उसकी शिकायत चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर की ज सकती है। लड़कों को भी अपने साथ पड़ने वाली बालिकाओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यव्हार किया जाना चाहिये। यदि बच्चों के साथ कोई भी लैंगिक शोषण की घटना घटित होती है तो बच्चे इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा तैयार POCSO e-box पर की जा सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें न उनके साथ अकेले कही भी जाए। वर्तमान में होने वाले सायबर अपराधों से बचने के लिये मोबाईल का सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया। यदि सायबर अपराध की कोई घटना होतो तत्काल इसकी शिकायत 1930 पर करें। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मनित किये गये है।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी, श्री आशीष जोशी, वरिष्ठ शिक्षक श्री सुभाष श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र मीना, श्री संजय मिश्रा, सामजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |