मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने श्यामला हिल्स स्थित वाटर विजन उद्यान में पीपल, कचनार और केसिया सामिया के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने श्यामला हिल्स स्थित वाटर विजन उद्यान में पीपल, कचनार और केसिया सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज शुक्ला ने अपने 6 वर्षीय पुत्र देवधर के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती कविता शुक्ला तथा पुत्र श्री देवधर भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालक देवधर को जन्म-दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्वयंसेवी संस्था नटराजन ग्रुप के सदस्यों ने भी पौधे लगाए। ग्रुप की सुश्री दिव्या वाधवानी ने मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में राज्य सरकार द्वारा उन्हें लैपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। सुश्री दिव्या वर्तमान में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में कार्यरत हैं।

सुश्री दिव्या ने कहा कि लैपटॉप के रूप में मिले प्रोत्साहन से ही वे सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कैरियर की ओर अग्रसर हुईं। नटराजन ग्रुप के सर्व श्री गगन वाधवानी, अंशु पटेल, ओम तोमर, धीरज तथा सुश्री खुशी गंधर्व, इच्छा विश्वकर्मा, सलोनी कुशवाह, तनिशा यादव और रूपाली बंसल भी पौध-रोपण में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद श्री शंकर मुकोरिया ने भी अपने जन्मदिवस पर पौधा लगाया।


#OnePlantADay
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया     |     सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…     |     ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया     |     रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |     बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |     सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत     |