चायना डोर के क्रय/विक्रय एवम् उपयोग पर रोकथाम हेतु उज्जैन पुलिस के प्रयास जारी,जुलूस निकाल कर चायना डोर से उत्पन्न होने वाली हानि बताकर किया आम जन को जागरूक

Ujjain

श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन द्वारा चायना डोर के क्रय विक्रय एवम् अवैध रूप से चायना र को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक आनंद* के मार्गदर्शन में शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा अवैध रूप से चायना डोर का व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध सख्ती से चैकिंग की जा रही है। ड्रोन को शहर में उड़ाकर चायना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी जा रही है क्षेत्रांगत थाना बल द्वारा व्यक्तिगत तौर पर भी छतों पर जाकर पतंग उड़ाने वालों को चैक किया जा रहा है। चायना डोर से पतंग उड़ाते पाए गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 188 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत रूप से कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.23 को चाइना डोर बिक्री एवं उपयोग की रोकथाम हेतु नगर पुलिस अधीक्षक *श्री ओपी मिश्रा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेन्द्र गौतम* , थाना प्रभारी कोतवाली *श्री नरेंद्र सिंह परिहार* एवम् उपस्थित पुलिस लाइन/थाना बल द्वारा चायना डोर का क्रय/विक्रय प्रतिबंध हेतु जुलूस निकाल कर आम जनता को जागरूक किया गया।जुलूस का मार्ग चारधाम पार्किंग,जयसिंहपुरा चौराहा,इंटरप्रिटेशन,हरी फाटक ब्रिज के नीचे होकर इंदौर गेट,तोपखाना,नलिया बाखल,बेगमबाग से,कोट मोहल्ला,गुदरी,कहार वाड़ी, पान दरीबा,गणगौर दरवाजा,श्री जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर,कमरी मार्ग चौराहा,गोपाल मंदिर,छतरी चौक,टंकी चौक,जामा मस्जिद,मिर्ची नाला,बुधवारया चौराहा,नई सड़क, बियावनी चौराहा,मिल्कीपुरा,क्षीरसागर,बहादुरगंज,लाल मस्जिद,एटलस जैसे प्रमुख स्थानों से निकाल कर पर फ्लैग मार्च समाप्त किया गया।

🙏🏻 *उज्जैन पुलिस की अपील*🙏🏻
उज्जैन पुलिस की आम जनता से अपील है कि पतंगबाजी हेतु देसी डोर का उपयोग करें एवं चायना डोर का क्रय विक्रय/ उपयोग करने वाले की सूचना संबंधित थाने को दे सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जावेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |