Maksi,
दिनांक 11 जनवरी 2023 को शासकीय तिलक उमावि मक्सी की इको क्लब इकाई द्वारा इको क्लब प्रभारी ओंकार सिंह कराडा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी बीएल गोयल एवं सीमा चौहान के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र मक्सी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसके अंतर्गत इको क्लब छात्र सदस्य के 25 छात्रों के दल को वरिष्ठ व्याख्याता श्री पदम सिंह देथलिया एवं लक्ष्मीनारायण राठौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसके अंतर्गत डेयरी उद्योग श्रीधी का भ्रमण डायरेक्टर श्री अनूप जैन की अनुमति से कराया गया क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर श्री संजय राय ने छात्रों को दूध में मिलावट की जांच लेबोरेटरी में कैसे होती है तथा दूध द्वारा दूध के विभिन्न जींस दूध पाउडर पाश्चुरीकरण दूध पैकेट श्रीखंड रबड़ी आदि मशीन द्वारा कैसे बनाए जाते हैं बच्चों को विस्तृत से बताया गया प्लांट हेड श्री हेमंत पटेल जी द्वारा प्लांट में कितने कर्मचारी कार्यरत कितना उत्पादन कितनी खपत आदि का ब्यौरा छात्रों को दिया गया छात्रों ने बड़ी रुचि के साथ पूरे प्लांट का निरीक्षण किया और प्रबंधक श्री गुप्ता जी द्वारा जिज्ञासा को शांत किया गया अंत में सभी छात्र सदस्यों को श्रीधी उत्पाद श्रीखंड एवं रबड़ी का स्वल्पाहार कराया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिक्षक श्री बीएल गोयल द्वारा प्लांट कर्मचारियों का आभार प्रदर्शित किया गया

