मक्सी,
दिनांक 12 जनवरी 2023 को शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मक्सी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म को युवा दिवस के रूप में मनाया गया शासन के निर्देशानुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाशवाणी द्वारा प्रसारित पल प्रतिपल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य सीएल खांडे एवं मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह पटेल द्वारा की गई इस अवसर पर मक्सी नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्टॉप कर्मचारी पत्रकार गण पुलिस स्टाफ आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन बीएल गोयल एवं आभार पदम सिंह देथलिया के द्वारा माना गया उक्त जानकारी गतिविधि प्रभारी ओंकार सिंह कराड़ा द्वारा दी गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :