वेतन के भुगतान हेतु रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी को 4 वर्ष की सजा व जुर्माना

दिनांक 12/01/2023
//प्रेस नोट//

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर (श्रीमती नीतूकांता वर्मा) के द्वारा आरोपी सुरेशचंद्र मकवाना सहायक ग्रेड 2 शासकीय उच्‍चतर माध्यमिक विद्यालय कानड जिला आगर मालवा को दोषी पाते हुये भ्रष्टा्चार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 में तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 10,000/- रू के जुर्मानें तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)बी सहपठित धारा 13(2) में चार वर्ष के सश्रम कारावास और 10,000/- रू के जुर्मानें से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, आरोपी सुरेशचंद्र मकवाना ने दिनांक 21/06/2018 व इसके पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड जिला आगर मालवा में सहायक ग्रेड 2 के पद पर रहते हुये आवेदक सवदान सिंह से उसे शासकीय प्रायमरी स्कूल खाखरी तहसील व जिला आगर मालवा मे अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने पर मिलने वाले वेतन माह जनवरी, फरवरी व अप्रैल 2018 के भुगतान हेतु 1000/- रूपये की रिश्वत की मांग की। तत्पश्चात दिनांक 22/06/2018 को दोपहर के लगभग 2 बजे स्थापना कक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड जिला आगर मालवा में उक्त रिश्वत की राशि 1000/- रूपये आवेदक सवदान सिंह से प्राप्त की।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई।

माननीय न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित में अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया । प्रकरण में ट्रेप कार्यवाही अंतिम पंवार, निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन के द्वारा की गई थी।

जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
ए.डी.पी.ओ. शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |