Shajapur
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार मो. बड़ोदिया परियोजना क्षेत्र में बच्चो को कुपोषण से मुक्त किये जाने के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। परियोजना क्षेत्र में बच्चों को स्वस्थ सुपोषित किए जाने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत समस्त बच्चों का वजन व माप लिया जा रहा है। उपरोक्त बच्चों में से जो कम-अतिकम वजन के बच्चें या गंभीर कुपोषित बच्चें पाये जाने पर उनका पोषण पूर्नवास केन्द्र में उपचार हेतु भेजा जाएगा। कम वजन के बच्चों का उपचार मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संर्वधन कार्यक्रम अंतर्गत समुदाय आधारित प्रबंधन के माध्यम से किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान द्वारा मो.बड़ोदिया की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 06 ग्राम डंगीचा, धन्देड़ा व पर्यवेक्षक सुश्री प्रीति गुप्ता, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अमिता माथुर, श्रीमती दीपशिखा निगम द्वारा धतरावदा में जाकर आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों के उचांई व वजन का माप का सत्यापन किया। साथ ही परियोजना अधिकारी सुश्री रेणु गोमें व पर्यवेक्षक श्रीमती मधुबाला परमार, श्रीमती ममता सौराष्ट्रीय द्वारा भी जलोदा सेक्टर में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निरीक्षण किया। सेक्टर जलोदा में पर्यवेक्षक श्रीमती किरण परमार द्वारा कांटा में वजन अभियान शिविर लगाया साथ ही तहसीलदार श्री पाटील के समक्ष वजन करवाया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं कबुलपुर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीता सौराष्ट्रीय द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में योग करवाया, पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता बांगड़े द्वारा केवड़ाखेड़ी व गिराना में बच्चों का वजन उचांई मापी गई, मखावद में पर्यवेक्षक श्रीमती शमरोज खान, श्रीमती आशा जांगड़े एवं श्रीमती कौशल्या श्रीमाली द्वारा घंसोदा, नौलाय, पिपलोदा चौकी, हिदायतपुर में वजन सत्यापन किया।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :