पात्र परिवारों को 01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

शाजापुर
—-
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारो को 01 जनवरी से 31 दिसम्बर 2023 तक (माह दिसम्बर 2022 के आवंटन के विरुद्ध खाद्यान्न प्राप्त करने से शेष रहे परिवारो सहित) निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराये जाने के निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा दिए गए है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र प्राथमिक परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के मान से तथा अंत्योदय परिवारो को 35 किलोग्राम नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जायेगा।

कलेक्टर ने जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों पर पात्र परिवारो को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के संबंध में बैनर लगाने के निर्देश दिये हैं। पात्र परिवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर खाद्यान्न का वितरण करने, पीओएस मशीन पर खाद्यान्न वितरण उपरांत जारी पावती हितग्राही को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने, माह जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक उचित मूल्य दुकानों पर निःशुल्क खाद्यान्न का प्रदाय करने तथा जिन उचित मूल्य दुकानो पर माह जनवरी 2023 का आवंटन सशुल्क प्रदाय कर दिया गया हैं एवं दिसम्बर 2022 का खाद्यान्न प्राप्त करने से शेष रहें पात्र परिवारों को माह जनवरी 2023 में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की जाने वाली मात्रा पर देय राशि का समायोजन MPSCSC द्वारा पृथक से करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि वे पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाते समय खाद्यान्न की मात्रा की आवाज ध्यान से सुने और खाद्यान्न पर्ची से मिलान करें। पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची प्राप्त करें और राशन की मात्रा का मिलान करें। राशन की मात्रा का मिलाना पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस से भी करें। नि:शुल्क खाद्यान्न प्राप्त नहीं होने या सही मात्रा में नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हैल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज कराएं।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |