Shajapurr
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार मो. बड़ोदिया परियोजना को कुपोषण मुक्त किये जाने के प्रयास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को स्वस्थ्य सुपोषित किए जाने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत समस्त बच्चों का वजन व माप लिया जा रहा है। इन बच्चों में से जो कम/अतिकम वजन के बच्चें या गंभीर कुपोषित बच्चे पाये जाने पर उनका पोषण पुर्नवास केन्द्र में उपचार के लिए भेजा जाएगा। साथ ही कम वजन के बच्चों का “मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संर्वधन कार्यक्रम” अंतर्गत समुदाय आधारित प्रबंधन के माध्यम से किया जायेगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान द्वारा मो. बड़ोदिया में चलाए जा रहे वजन अभियान के दौरान वजन व माप लिये गये बच्चों का सेम्पल के रूप में प्रति परीक्षण के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र मण्डोदा, आंगनवाड़ी केन्द्र करजु क्र. 1 व 3, आंगनवाड़ी केन्द्र मोहना, आंगनवाड़ी केन्द्र भवरांसा में जाकर समक्ष में बच्चों का पुनः वजन किया गया। इस दौरान पीरखेड़ी करजु में मंगल दिवस के अवसर पर सुश्री चौहान ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म सम्पन्न कर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां उचित व संतुलित भोजन एवं आयरन की गोलियां का समय-समय पर लेने की समझाईश दी गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री पंकज दवे, पर्यवेक्षक श्रीमती प्रियंका चंद्रवंशी उपस्थित थी। इसी तारतम्य में श्रीमती लता जोशी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केन्द्र टोलखेड़ा, दुपाड़ा क्रमांक-4 एवं 2 पर समक्ष में वजन लिया गया।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur