लापरवाह जिम्मेदारों की ढिलपोल से बेरछा में 48 घंटे बिजली गुल, हजारो लोग परेशान,काम काज ठप्प, आज बाजार होने से इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय सहित बेंक प्रभावित
बेरछा(निप्र) – सुन्दरसी नाका स्थित एटीएम के सामने लगे ट्रांसफार्मर के जलने की वजह से बिजली रविवार शाम लगभग 4 बजे से गुल हुई। जो मंगलवार दोपहर12 .30 बजे तक भी बिजली चालू नही हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार स्थित घरों और प्रतिष्ठानों के कनेक्शन वाले ट्रांसफॉर्मर के जलने की वजह से लगभग 48 घण्टो तक बिजली बंद होने से रहवासी खासे परेशान होते रहे। वहीं दूसरी ओर सोमवार को स्थानीय एसबीआई बैंक बेरछा, जिला सहकारी बैंक एवं एमपीजीबी बैंक खुलने के बाद से ही बिजली बंद होने की वजह से ग्रामीणों क्षेत्रो से आए बैंक हितग्राहियों का लेन-देन भी नही हुआ। वही बैंकों में जनरेटर नही होने से दिन भर लेन देन प्रभावित रहा। जहां ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण मुख्य बाजार की लगभग 48 घँटे बिजली बाधित होने से आमजन खासे परेशान रहे।