Shajapur गणतंत्र दिवस पर आम जनता को भी आमंत्रित करें, गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण मनाने के लिए बैठक संपन्न

Shajapur

जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को गरिमामय रूप से मनाने के लिए आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में आमजनता की उपस्थिति काफी कम रहती है। आम जनता की भागीदारी गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़ाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी, नगरपालिका सीएमओ स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों की बैठक लें तथा आम जनता को समारोह स्थल पर आने के लिए आमंत्रित करें।

कलेक्टर ने बैठक व्यवस्था, राष्ट्रीय ध्वज, आमंत्रण पत्र वितरण, परेड एवं सुरक्षा, चिकित्सा, मिठाई वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की व्यवस्थाओं के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आयोजन की पुख्ता तैयारी करने के लिए कहा। समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली झांकियो के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि झांकियां जीवंत प्रतीत हो तथा समारोह के उपरांत नगर में भी झांकिया घुमाएं।

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत परेड एवं कार्यक्रमों की रिहर्सल 12 जनवरी से शुरू होगी तथा अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। अंतिम रिहर्सल के दौरान सभी विभागो के अधिकारियों को अनिवार्यतः उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |