शाजापुर। पूर्व गुलाना विधायक व सहकारिता के पितृ पुरूष स्व. मनोहर सिंह की 73वी जयंती का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने श्री सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद निराश्रितों को भोजन कराया गया।
रविवार को कार्यक्रम की शुरूआत में सभी ने श्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इसके बाद सभी ने निराश्रितों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र व्यास ने कहा कि मनोहर सिंह जी बैंक चेयरमेन के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने हर जरूरतमंद को सहयोग कर उसकी मदद की। वे गुलाना के विधायक भी रहे तब भी दिन हो या रात हर समय वे मदद को तत्पर रहे। उनके विधानसभा क्षेत्र में आज भी लोग उनके किए गए कार्यों और सहायता को याद करते नही थकते। बैंक चेयरमेन रहते हुए भी उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में वो मुकाम हासिल किया जिसकी आज कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज उनकी याद में कई जगह पर निराश्रितों और जरूरतंदों के लिए मदद दी जा रही है तो उनकी याद में ही लोग कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जो दर्शाता है कि श्री सिंह हमारे लिए ही नही बल्कि पूरे जिले में उनकी लोकप्रियता कितनी है। श्री व्यास ने कहा कि हमें भी उनकी तरह ऐसी छबि बनाना है कि जिसे लोग कभी न भूले। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भी श्री सिंह के बताए रास्तों पर चलें और अपने जीवन को यादगार बनाएं। इस अवसर पर महेंद्रसिंह सेगर, विनीत वाजपेयी, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मटोलिया, पार्षद अजीज मंसूरी, सोहेल खान, दिनेश नायक, शैलेंद्र सिंह, नीरज वैष्णव, राजेश पारछे, मूसा आजम खान, मांगीलाल नायक, महेश बराड़ा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा, कमरुद्दीन मेव, नियाजउद्दीन पेंटर, कमलसिंह कटारिया आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :