शहजाद ख़ान,,
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्देश अनुसार NH.52 ब्यावरा टू देवास हाईवे प्राईवेट लिमिटेड द्वारा रोजवास् टोल प्लाजा पर 01 जनवरी 2023 से स्वछता पखवाड़ा शुरू किया गया है जो 15 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा। जिसके तहत हर दिन अलग अलग तरीके से स्वच्छ भारत स्वच्छता अभियान की गतिविधिया आयोजित किया जा रही है । यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है । जिससे की आम जनो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रहे हैं । आयोजन के दौरान टोल से निकलने वाले मोटर साइकिल , कार, ट्रक और आस पास के ढाबे पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । आयोजन के दोरान रोज वाश टोल प्लाजा के प्रबंधक विजेंद्र सिंह चौहान और एस के सिंह, रवि दवाने और संदीप सिंह और समस्त स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई, स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत किस प्रकार से अपने घर अपनी दुकान अपनी गाड़ी और अपने संस्थान पर साफ सफाई रखना है साफ सफाई के कारण किस प्रकार से बीमारियां दूर रहती है अपने क्षेत्र का और अपने देश का विकास होता है आदि सभी बातों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है यह आयोजन 15 जनवरी तक चलता रहेगा












