कलेक्टर श्री जैन ने गरीब बस्ती में पहुंचकर कम्बल भेंट किए शाजापुर By Shahzad Khan On Jan 6, 2023 271 शाजापुर — कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आज बापू की कुटिया के पास लखुंदर कॉलोनी एवं लालघाटी हाऊसिंग बोर्ड की कालबेलियों की बस्ती में जाकर निवास कर रहे गरीब एवं मजदूर वर्ग के परिवारों को अपनी ओर से कम्बल भेंट किए। उल्लेखनीय है कि बापू की कुटिया के पास लखुंदर कॉलोनी में गुजरात, भोपाल सहित अन्य स्थानों से आने वाले मजदूर वर्ग के परिवार झुग्गी बनाकर रह रहें हैं। इसी तरह कालबेलियों की बस्ती में भी मजदूरों के परिवार निवास कर रहे हैं। कम्बल पाकर मजदूर वर्ग के परिवार खुश होकर कलेक्टर को दुआ दे रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल भी उपस्थित थे। Related Posts जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित… योग्यता के आधार पर हो चयन, प्रतिभा से न हो खिलवाड़ –… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #jansamparkshajapur मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 271 Share