प्रशासन व नगरनिगम/राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से एक आरोपी की अवैध सम्पत्ति पर चला बुलडोजर

🔴 *थाना चिमनगंज क्षेत्र में प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री करने वाले एक बदमाश का अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त*।
🔴 *अवैध अतिक्रमण की अनुमानित कीमत आठ लाख रू ( 8,00,000 रू)*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* के मार्गदर्शन में पुलिस बल,नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण,जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध अभियान जारी है।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सचिन परते* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चिमनगंज *श्री जितेन्द्र भास्कर* , थाना प्रभारी खाराकुआं *श्री राजवीर सिंह गुर्जर*, थाना प्रभारी चिंतामन *श्री जीवन भिंडोरे* की उपस्थिति में आज *दिनांक 04/01/23* को थाना चिमनगंज क्षेत्र में रहने वाले 01 आरोपी द्वारा क्षेत्र में प्रतिबंधित चायना डोर की बिक्री की गई थी एवम् अवैध निर्माण भी किया गया था। जिसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उज्जैन पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगर निगम टीम उज्जैन द्वारा समन्वय स्थापित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा अवैध संपत्ति से किए अतिक्रमण जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख रूपये (8,00,000 रू) को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |