प्रशासन व नगरनिगम/राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से 03 आरोपीयो की अवैध सम्पत्ति की गई ध्वस्त

🔴 *थाना नीलगंगा, चिमनगंज क्षेत्र के 03 बदमाशो के अवैध अतिक्रमण जिनकी अनुमानित कीमत बीस लाख रू ( 20,00,000 रू) को किया जमींदोज*।
🔴 *उक्त शातिर आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में दर्जनों में अपराध पंजीबद्ध*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* के मार्गदर्शन में पुलिस बल,नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण,जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध अभियान जारी है।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक *श्री संतोष कोल* के मार्गदर्शन मे थाना नीलगंगा प्रभारी *श्री तरुण कुरील*, थाना प्रभारी चिमनगंज *श्री जितेन्द्र भास्कर* की उपस्थिति में आज *दिनांक 30/12/22* को थाना महाकाल, थाना नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाले 03 गुंडे/बदमाशो द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली कर लोगो को डराया धमकाया जा रहा था एवम् अवैध निर्माण भी किए गए थे। जिनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उज्जैन पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगर निगम टीम उज्जैन द्वारा समन्वय स्थापित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियो द्वारा अवैध संपत्ति से किए अतिक्रमण जिसकी अनुमानित कीमत बीस लाख रूपये (20,00,000 रू) को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया तथा एक आरोपिया के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित अन्य मकान सील किया गया।

🔴 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
▪️ *प्रथम आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना नीलगंगा* पर मारपीट, गाली गलौज, गृह अतिचार, गृह भेदन, आर्म्स अधिनियम, आबकारी अधिनियम जैसी धाराओं में *कुल 17* प्रकरण दर्ज है।
▪️ *द्वितीय आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना चिमनगंज* पर विवाहित महिला के साथ होंने वाले क्रूरता करना एवम् लॉक डाउन या उसके दौरान सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने जैसी धाराओं में *कुल 03* प्रकरण दर्ज है।

🔴 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी चिमनगंज श्री जितेन्द्र भास्कर, थाना प्रभारी नीलगांगा श्री तरुण कुरील मय थाना नरवर, थाना घटिया का बल एवं निर्भया मोबाइल, पुलिस लाइन उज्जैन के उपस्थित बल की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |