जान से मारने की नीयत से मारपीट करने वाले आरोपीगण को सजा

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण 1- अनवर पिता खान मोहम्‍मद 2- अमानउल्ला पिता अनवर 3- जावेद पिता अनवर निवासीगण जाटपुरा अकोदिया को धारा 307/34 भादवि में 4-4 वर्ष का सश्रम कारावास एंव 500-500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया एवं जावेद पिता अनवर को धारा 307 भादवि में 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

दिनांक 11/01/2016 को जाटपुरा बोलाई रोड पर बिजली विभाग अकोदिया मण्डी के कर्मचारी बिजली का खम्बा लगाने की चर्चा कर रहे थे और गडडा खोदने की बात कर रहे थे। तभी आरोपी अनवर ने कहा की यहां गडडा नहीं खुदेगा और उसने खम्बा उसके घर के सामने से थोडा आगे गाढ़ दिया जो फरियादी के प्लाट के सामने आ रहा था। इस बात पर फरियादी के भाई अमीरउल्ला ने कहा की जहां पर नपती आ रही है, वहीं पर खम्बा लगेगा इसी बात पर से अमानउल्ला ने गालियां देते हुए कहा कि जहां उसकी मर्जी होगी वहीं खम्बा लगवायेगा । आरोपी अमानउल्लाा ने चाकू से फरियादी के भाई अमीरउल्ला को जान से मारने की नीयत से मारा जिससे उसके हाथ में चोंट लगी । आरोपी जावेद व अनबर हाथ में तलवार लेकर आये और उसके भाई अमीरउल्ला पर जान से मारने की नीयत से वार किया तो उसके बाये हाथ पर, बायी तरफ पीठ, पैर में चोंट लगी, और खून निकलने लगा। जब फरियादी ने बीच बचाव किया तो आरोपी जावेद ने उसे तलवार से मारा जो उसके दाहिने तरफ पेट व पीठ में चोंट लगी। उक्त घटना की रिपोर्ट थाना अकोदिया पर दर्ज कर पुलिस द्वारा सम्पूंर्ण विवेचना उपंरात आरोपीगण के विरूद्व सक्षम न्याायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।
अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्व पाते हुये दण्डित किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी यजुवेन्द्र सिंह खिंची सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |