आगर मालवा, जैविक खेती को बढावा दिए जाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक हाट बाजार एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

आगर-मालवा, 30 दिसम्बर/ शासकीय संजय निकुंज मालीखेडी विकास खण्ड5 आगर में जैविक खेती को बढावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा अपने-अपने प्रादर्श लाए गए एवं उसकी प्रदर्शिनी लगाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतिय सचिव भारतीय किसान संघ श्री डुंगरसिंह सिसौदिया, स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष जनपद आगर श्री सुन्दंर यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, उप संचालक कृषि श्री पी.एन. वर्मा द्वारा भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया । कार्यक्रम में डॉ. शक्तावत द्वारा उपस्थित कृषकों को जैविक खेती करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा श्री वर्मा द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई । श्री डुंगरसिंह सिसौदिया, श्री सुन्दार यादव द्वारा कृषकों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई । प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड नलखेडा श्री अरविन्द परमार द्वारा उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम में अध्यनक्ष प्रतिनिधि जैवविविधता समिति आगर श्री बद्रीलाल राठौर, भारतीय किसान संघ श्री राघुसिंह, तकनीकी अधिकारी ललिता वर्मा, एडीओ कृषि विकास खण्ड सुसनेर श्री नरेश अटल तथा जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित कृषकों एवं अतिथिगण का आभार प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री अशोक झन्कारे ने व्यक्त किया ।

#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minmpkrishi
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |