देवास जिले के सोनकच्छ में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक सम्मेलन 18 जनवरी को ———— सामूहिक सम्मेलन के लिए जनपद पंचायत सोनकच्छ में 03 जनवरी तक पंजीयन करायें

———–
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निराश्रित निर्धन परिवार की कन्या/विधवा/परित्यकता के लिए निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन दिनांक 18 जनवरी 2023 को स्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ ने बताया कि जनपद पंचायत सोनकच्छ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निराश्रित निर्धन परिवार की कन्या/विधवा/परित्यकता हेतु निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी 2023 को स्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में आवेदक के लिए आय का कोई बंधन नहीं रहेगा। आवेदन 03 जनवरी 2023 तक कार्यालय जनपद पंचायत सोनकच्छ प्राप्त किये जायेगे। पंजीयन की व्यवस्था कार्यालय जनपद पंचायत सोनकच्छ में की गई है। इस के लिए संबंधित वर-वधू अपना आवेदन नियमानुसार समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तुत करें।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सामूहिक सम्मेलन के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ सलंग्न करना होगा, जिनमें वर-वधु के अभिभावक का म.प्र. के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र, वर-वधु के समग्र परिवार आई.डी तथा वर-वधु का आधार कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही वर-वधु का आयु प्रमाण पत्र ( वधु की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, वर की न्यूनतम आयु 21) आयु हेतु निम्न में से कोई एक दस्तावेज आवश्यक है (अंकसूची, टी.सी., जन्म प्रमाण-पत्र, मतदाता सूची. शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड)। वर-वधु के पासपोर्ट साईज के 3-3 फोटोग्राफ्स लगाना होगा। वर-वधु एवं अभिभावक का मोबाइल नंबर, कल्याणी (विधवा) होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ सलंग्न करना होगा। विधुर होने की स्थिति में पूर्व पत्नि का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता महिला-पुरूष होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक होने का न्यायालयीन ओदश की प्रतिलिपि। शौचालय का प्रमाण-पत्र, दिव्यांग होने पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र लगाना होगा। वर-वधु का नोटराईज्ड शपथ पत्र इस आशाय की पूर्व से विवाहित नहीं है पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |