भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

—–
#शाजापुर के कलेक्टर सभागृह में आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय मानक ब्यूरो की सामान्य प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कार्यालयों एवं निर्माण आदि में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को क्रय करते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरो के मापदण्ड के अनुरूप हो। टेंडर काल करते समय इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि सभी सामग्रियां भारतीय मानक ब्यूरों के मापदण्डों के अनुसार हो। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे कार्यशाला में दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक ग्रहण करें। इस मौके पर भारतीय मानक ब्यूरो के उपसंचालक वैज्ञानिक श्री रमन कुमार त्रिवेदी ने विशिष्ट मानकों, मानक निर्माण, उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्किंग और अनिवार्य पंजीकरण योजना आदि पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

उपसंचालक वैज्ञानिक श्री तपन कुमार हलदर ने ग्राहक के लिए गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद लाने में बीआईएस की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विभागाध्यक्षों को मानक उत्पादों की गुणवत्ता जांच और बाजार में अमानक उत्पाद को नियंत्रित करने के लिए कानून के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने आईएसआई मार्क और हॉलमार्क के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा बनाए गए कानूनों से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारियों को भारतीय मानक ब्यूरों के एप्प से सामग्रियों की प्रमाणिकता की जाँच करने की विधि भी बताई।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Bureau of Indian Standards
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |