Video शाजापुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए कई बड़े निर्देश,RTO ने की मीडिया से चर्चा

—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर की उपस्थिति में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री ए.पी. श्रीवास्तव, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, नेशनल हाईवे 52 से अभियंता श्री अभिषेक गौर व श्री वीपी सक्सेना, एमपीआरडीसी मैनेजर श्री विनीत बोरयाले, सहायक प्रबंधक पीएमजेएसवाय श्री एससी साहु, मण्डी सचिव श्री डी.सी. राजपूत, यातायात थाना निरीक्षक श्री केके चौबे, शिक्षा विभाग से श्री प्रवीण मण्डलोई, सीएमओ मक्सी श्री अशफाक खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

कलेक्टर श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, शाजापुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा नगरपालिका की टीम बनाकर शाजापुर शहर से गुजरने वाली एबी रोड से सड़क एवं सड़क के दोनों ओर 5-5 फिट सोल्डर तक का अतिक्रमण हटवाएं तथा आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाएं। इसी तरह प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारी भी विभागीय सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मुहीम लगातार चलाते रहने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। साथ ही कलेक्टर ने सड़कों पर साईन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिये। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित करें। साथ ही प्रति सप्ताह रेण्डमली कोई भी दिन निश्चित कर सारे पेट्रोल पंप पर एक साथ बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में दो पहिया वाहन लेकर आने वाले कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए सभी से हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाया जाना सुनिश्चित कराए। बिना परमिट ऑटो चलाने वालों के विरूद्ध परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। जिले की सड़कों के ब्लेक स्‍पॉट खत्म करने के लिए संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें। कलेक्टर ने नगरपालिका की ओर से उपस्थित अधिकारी को निर्देश दिये कि शहरी सड़कों पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें, सड़कों से अतिक्रमण हटाएं। साथ ही यहां-वहां गुमटी रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई करें। नगरपालिका इसके लिए स्थायी दल बनाएं। नगरीय क्षेत्रों सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने, एक्सीडेन्ट के मरीजों के लिए स्टॉफ उपलब्ध रखने तथा दुर्घटना के प्रकरणों का विश्लेषण करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टोल नाके पर एक पंक्ति एम्बुलेंस, अतिविशिष्ट व्यक्तियों, फायरब्रिगेड आदि के लिए सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी एवं सीएमएचओ को वाहन चालकों के नियमित रूप से नैत्र परीक्षण करने के लिए प्रतिमाह शिविर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन पुलियाओं एवं सड़कों पर डायवर्शन के दिशा-सूचक लगाने एवं खोदे गए गड्ढो पर सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने यातायात पुलिस निरीक्षक को निर्देश दिये कि सड़कों पर स्थायी पार्किंग बनाकर वाहन खड़े करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर यातायात अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध नगरपालिका एवं पुलिस विभाग संयुक्त कार्रवाई करें। यातायात विभाग इसके लिए स्थायी पाईंट भी बनाएं। दुर्घटना के प्रकरण बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने सड़कों से संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि सड़कों से संबंधित विभाग सड़कों के ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने के लिए निश्चित समयावधि में कार्रवाई करें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Public Works Department, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |