मक्सी में कनासिया नाका जोड़ पर ट्रक ने आईसर को टक्कर मार दी जिससे आईसर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
आईसर के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, 108 एंबुलेंस ने उज्जैन अस्पताल भर्ती करवाया,108 टीम ने बताया की सूचना मिलने पर तुरंत पहुचे, आइसर के ड्राइवर दीपक को पेर में फ्रेक्चर हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचारक बाद उज्जैन भर्ती करवाया है,
आईसर गाड़ी शाजापुर से उज्जैन की ओर जा रही थी उसमें जूते चप्पल भरे हुए थे और ट्रक देवास से शाजापुर की ओर आ रहा था इसी दौरान मक्सी में कानसिया नाका जोड़ पर क्रॉसिंग के दौरान यह हादसा हुआ घटना में आईसर का ड्राइवर दीपक 32 निवासी उज्जैन घायल हुआ है तो ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गए घायल को 108 एंबुलेंस के ईएमटी राजेश दांगी और पायलट राहुल येवले के द्वारा अस्पताल भर्ती करवाया गया, घटना मंगलवार रात 10 बजे की है


