मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतनपुर उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण किया लोकार्पण के साथ ही किसानों के खेत में पहुँचा पानी 600 किसानों को मिलेगा योजना का लाभ मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगातें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार भोपाल से नहीं गाँव की चौपाल से आमजन के जीवन में बदलाव करने के लिए चल रही है। सीहोर जिले के ग्राम सेमरी में आज लोकार्पित हुई रतनपुर उद्वहन सिंचाई योजना से पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि आएगी। योजना शुरू होने से अब ग्राम बोरी, रतनपुर, सेमरी, डोंगरी और खनपुरा के 600 किसानों की 1084 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होने लगेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सेमरी में लगभग 15 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और 3 करोड़ 61 लाख की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास कर ग्रामीणों और किसानों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परियोजना से शेष रहे 7 गाँवों की सिंचाई सुविधा के लिए 20 करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की। सांसद श्री रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में यह उद्वहन सिंचाई योजना इस मायने में अद्भुत है कि 40 फीट नीची नहर से पानी ऊपर लाया गया है। साथ ही 600 किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए 9 किलोमीटर लंबी पाइप-लाइन खेतों में डाली गई है। हर 6 हेक्टेयर पर एमओएक्स बाक्स लगा कर खेतों को सींचा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से परियोजना की सुरक्षा का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिये अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बेटे-बेटियो से आह्वान किया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ बनाने के साथ ही आदर्श गाँव बनाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ की गई है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों करे खूब पढ़ाये, उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की तरफ बुरी नज़र रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। सभी सुनिश्चित करें कि बेटियों का सम्मान हों। मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की बहनों की आमदनी प्रतिमाह 10 हजार रूपए करने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कलेक्टर देखें कि सभी समूहों का बैंक लिंकेज हो जाए और उन्हें ट्रेनिंग आदि देकर काम शुरू कराए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटे-बेटियों के रोजगार के लिए एक लाख शासकीय पदों पर नौकरियाँ निकलना शुरू हो गयी हैं। नसरूलगंज और शाहगंज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर प्रारंभ किये जा रहे हैं, जिससे बुधनी क्षेत्र के बच्चे भी सरकारी नौकरियों में चयनित हो सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सलकनपुर में विजयासन माता का देवी महालोक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महालोक में माता के सभी 52 शक्तिपीठ, 64 योगनी, नव दुर्गा और सप्त मात्रिका के स्वरूपों के एक साथ दर्शन हो सकेंगे।

प्रांरभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बटन दबा कर परियोजना का लोकार्पण किया और किसान श्री गजेन्द्र से वर्चुअल चर्चा कर खेत में पहुँचे पानी की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सहित सभी आमंत्रितों ने योजना से सिंचाई के लिये खेतों तक पानी पहुँचने का सजीव दृश्य भी देखा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |