SHAJAPUR कर्तव्य से अनुपस्थित रहे 13 पंचायत सचिवों के वेतन कटे

SHAJAPUR
—-
ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन बंद पाए जाने तथा सचिवो के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाये जाने से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय द्वारा 13 पंचायत सचिवों के एक-एक दिवस का वेतन काटा गया है। उल्लेखनीय हैं कि ग्राम पंचायतो में शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत कार्यालयों में निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक में उपस्थित होकर कार्य करने सम्बंधी निर्देश जिला पंचायत द्वारा जारी किये गये थे।

विगत 01 दिसम्बर को जिला पंचायत द्वारा चारों जनपद पंचायतों की कुल 17 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान 13 ग्राम पंचायत कार्यालय बंद एवं पंचायत सचिव या प्रभारी अनुपस्थित पाये गए थे। इसे देखते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कर्तव्य से अनुपस्थित पाये जाने से पंचायत सचिवों का उक्त दिनांक का वेतन काटा गया हैं एवं भविष्य के लिये सचेत किया गया है कि कार्यालयीन कार्य निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक उपस्थित होकर सम्पादित करें। अनुपस्थिति की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 13 ग्राम पंचायतों मझानिया, पिपलोदा, खोरियाएमा, कुम्हारिया खास, धतरावदा, जसवाड़ा, भीलखेड़ी, भूगोर, पासीसर, धुबोटी, भूरियाखजूरिया, जबडिया भील एवं मांदलखेड़ी के सचिवों के वेतन काटे गये है।
Panchayat and Rural Development Department Madhya Pradesh
Zila Panchayat Shajapur
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |