Shajapur शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल का अधिहरण

शाजापुर, 16 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने शराब के अवैध परिवहन करने में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी42 एमएस 6154 के अधिहरण के आदेश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना अकोदिया के बल द्वारा 01 जून 2022 को मुखबीरी सूचना के आधार पर बोलाई तरफ से पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी42 एमएस 6154 पर अनिल पिता सुरेश झांझा तथा सुमेन्द्र पिता सुरेश झांझा से 6 पेटियां कुल 54 बल्क लीटर अवैध देशी प्लेन शराब कीमत 18 हजार रूपये अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर मोटर साईकिल को शराब के साथ जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।

प्रकरण की सुनवाई के उपरांत न्यायालय कलेक्टर द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त उक्त वाहन के अधिहरण के आदेश दिये हैं। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है कि वे अपिलीय अवधि 30 दिवस व्यतित होने के पश्चात अधिहरण किये गये वाहन को पुलिस थाना अकोदिया से प्राप्त कर विधिवत नीलामी की कार्रवाई करें और नीलामी से प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा कराएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |