कालापीपल एवं शुजालपुर के छात्रावासों का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश, देखे वीडियो क्या बोले मंत्री

शाजापुर, 14 दिसम्बर 2022/ छात्रावासों के विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आना चाहिये। जिस तरह से माता-पिता अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं, उसी तरह छात्रावास अधीक्षक विद्यार्थियों का ध्यान रखें। उक्त निर्देश जिला प्रभारी एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज शुजालपुर एवं कालापीपल में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, श्री अशोक नायक, जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई, जिला कोषालय अधिकारी एवं नोडल आदिम जाति कल्याण विभाग श्री जी.एल. गुवाटिया, श्री विजय सिंह बैस, श्री देवेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।

छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने और शिकायतें मिलने पर प्रभारी मंत्री श्री यादव ने जवाबदार अधिकारी तथा छात्रावास अधीक्षको के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि विद्यार्थियों को सारी सुविधाएं मिले। विद्यार्थियों को सुविधाएं देने में लापरवाही करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।


छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाए। शीत ऋतु को देखते हुए बच्चों को अच्छी गुणवत्ता के कंबल प्रदान करें। गद्दों एवं चादरों को नियमित रूप से बदलें। उन्होंने कलेक्टर श्री जैन से कहा कि बच्चों के लिए छात्रावासो में गरम पानी के लिए गीजर की व्यवस्था करवाएं। साथ ही उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों से भी कहा कि बच्चों के भोजन एवं स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। छात्रावासों में प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों से चर्चा भी की। साथ ही उन्होंने रसोई, भोजन भण्डार एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण भी किया। भण्डार के निरीक्षण में उन्होंने आटे को छानकर एवं दाल की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शौचालयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। शुजालपुर के कन्या पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की रंगाई-पुताई कराने एवं कक्षों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |