बड़वानी, सम्मेलन में सीएम हुए सख्त मंच से बोले “में सेंधवा जनपद सीईओ को सस्पेंड करता हु” और क्या बोले CM देखे

मेरे पास शिकायत आई है कि कुछ अपात्र लोगों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा निकाला गया है।
मेरे भाइयों-बहनों, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या दूसरी अन्य कोई योजना, ये सब पैसा आपके लिए है। एक नया पैसा किसी को मत देना। अगर कोई पैसा मांगता है तो सीधे शिकायत सीएम कार्यालय में करना। मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा।
मुझे पता चला है कि सेंधवा जनपद पंचायत के सीईओ लापरवाह हैं। मैं जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करता हूं। जनता का हक किसी को खाने नहीं देंगे:

2,,,
गांव में ढंग से आंगनवाड़ी चले, पोषण आहार आए, आश्रम शाला और छात्रावास में व्यवस्था ठीक से चले यह भी जिम्मेदारी ग्राम सभा की होगी।
पेसा एक्ट में महिलाओं के सशक्तिकरण का अधिकार दिया गया है। प्रत्येक ग्राम सभा में एक तिहाई बहनों का प्रतिनिधित्व होगा:

3,
अनुसूचित क्षेत्र में अब कोई शराब की दुकान ग्राम सभा की अनुमति के बिना नहीं खोली जाएगी।
यदि किसी स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल के आसपास दुकान हो, तो उसे वहां से हटाने की अनुशंसा ग्राम सभा सरकार को भेज सकेगी:
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

4,,,,
पेसा एक्ट में तय किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी को काम के लिए बाहर ले जाएगा, तो पहले इसकी सूचना ग्राम सभा को देनी होगी, ताकि बाहर जाने वाले हमारे भाई-बहन किसी मुसीबत में फंसें, तो उनकी मदद की जा सके:

5,,,
जंगल में होने वाली वनोपज महुआ, महुए का फूल, करंज का बीज, आचार की गुठली, हर्रा, बहेड़ा, आंवला आदि के संग्रहण और बेचने का अधिकार ग्राम सभा के पास होगा। तेंदूपत्ता को तोड़ने और बेचने का काम भी ग्राम सभा करेगी:

6,,,
पेसा एक्ट में गांव में जितने भी तालाब है उसके प्रबंधन का अधिकार ग्राम सभा को होगा। तालाब में मछली पालन और सिंघाड़ा उगाने और उसे बेचने का अधिकार भी ग्राम सभा के पास हो

7,,,
पेसा एक्ट में अब हर साल पटवारी और बीट गार्ड को गांव का नक्शा, खसरे की नकल और बी-1 की कॉपी ग्राम सभा में रखनी पड़ेगी। ताकि किसी की जमीन किसी के नाम हो, तो तत्काल पता चल जाए।
किसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन ग्रामसभा की अनुमति के बिना नहीं ली जाएगी:
8,,
पेसा एक्ट किसी के विरुद्ध नहीं है, इससे जनजातीय समाज के हमारे भाई-बहन सशक्त होंगे।
सामाजिक समरसता के साथ यह एक्ट 89 जनजातीय बाहुल्य ब्लॉकों में लागू होगा, शहरों में लागू नहीं होगा:

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |