सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एक ही दिन में 5 लाख रूपये से अधिक एकत्रित करने का लक्ष्य

शाजापुर

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर 2022 को जिले में आमजन से सहयोग राशि प्राप्त कर एक ही दिन में 5 लाख रूपये से अधिक राशि प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें सभी सामाजिक, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन सहयोग करें। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, सीएमओ श्री राकेश चौहान, श्री मनीष सोनी, श्री विजय राजानी, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री सेफुद्दीन बोहरा, श्री शिवाजी सोनी, श्री वसीम खान, श्री मनीष जोशी, श्री रघुवीर सिंह पंवार, श्री गौरव सोनी, श्री अशोक कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन आमोद कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी संगठनों से अनुरोध किया कि वे आमजन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर को कम से कम 100 रूपये एवं क्षमता अनुरूप जितना भी हो सके, सहयोग के रूप में राशि प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्राप्त राशि को सेना को सौंपी जाती है। इस राशि से भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजनों को मदद की जाती है। सेना के प्रति अपने भाव प्रकट करने के लिए आमजन अधिक से अधिक सहयोग राशि भेंट करें। 07 दिसम्बर को शाजापुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में घूम-घूमकर सहयोग राशि प्राप्त की जायेगी। इसी तरह नगर के तीन चौराहों पर भी सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए स्टॉल लगाए जायेंगे। सभी संगठन सहयोग राशि देने के लिए आमजन को जागरूक करें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने आमजन से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक सहयोग राशि देकर जिले को नम्बर वन पर लाएं। पूर्व कैप्टन श्री आमोद कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सेना के लिए जनता का योगदान महत्वपूर्ण है। जनता के सहयोग से सैनिकों का आत्मबल बढ़ता है।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |     कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई     |