कलेक्टर ने शिशु गृह का निरीक्षण कर बच्चों की परवरिश की जानकारी ली

शाजापुर, 26 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिला मुख्यालय पर संचालित शिशु गृह का निरीक्षण कर यहां मौजूद बच्चों की परवरिश के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शिशु गृह में 0 से 6 वर्ष तक के लावारिस, निराश्रित या गुमशुदा मिले बच्चों की परवरिश की जाती है। इस शिशु गृह का संचालन अभिमत जन विचार मंच द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में इस संस्था में एक 14 माह की बालिका और 3 वर्ष का बालक है। कलेक्टर ने इन दोनों बच्चों के स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण की जानकारी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी एवं संस्था के प्रभारी श्री राघवेन्द्र मीणा, विधि परीविक्षा अधिकारी श्री भीष्म कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

संस्था के संचालक श्री भूपेन्द्र सहगल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि संस्था में अब तक 15 बच्चें आए थे, जिनमें से 7 बच्चों को शासन के नियमानुसार गोद दिए गए हैं। शेष बच्चें परिवार की पहचान होने एवं उनके द्वारा वापस मांगे जाने पर सौंपे गये हैं। संस्था में आने वाले बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए संस्था में 6 लोगों का स्टॉफ रात और दिन कार्यरत है। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक श्रीमती भावना सहगल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राकेश त्रिवेदी, आया श्रीमती भावना राठौर व श्रीमती ऊमेय रोमा भी उपस्थित थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |