डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ जा पहुंचा ट्राला, रोहतक-भिवानी मार्ग बाधित

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में गांव लाहली के नजदीक रोहतक-भिवानी मार्ग पर कोयले से भरा ट्राला पलट गया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राला अपनी साइड से डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा। डिवाइडर से दूसरी तरफ ट्राला पलट गया और जिसके चलते मार्ग भी बाधित हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्राले में कोयला भरा हुआ था और वह पानीपत से लेकर आया था। ट्राले को राजस्थान के कोटपुतली में जाना था। लेकिन बीच रास्ते में जब वह रोहतक से आगे चलकर गांव लाहली के नजदीक पहुंचा तो वह पलट गया और रोहतक-भिवानी मार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया।वन-वे हो गया रोडट्राला पलटने के कारण रोहतक-भिवानी मार्ग बाधित हो गया। स्थिति यह थी कि एक साइड का पूरा रोड ही बंद हो गया। जबकि सभी वाहनों को एक साइड से ही होकर गुजरना पड़ा। इस मार्ग से हर रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इन सभी को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।कार को बचाने के चक्कर में हादसामिली जानकारी के अनुसार जब ट्राला रोहतक से आगे चला तो अचानक एक कार आई। कार ने ओवरटेक किया और अचानक आगे आ गई। जब ट्राला चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो ट्राला अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण ट्राला डिवाइडर पर चढ़ा और पलट गया।भरा था कोयलाट्राले में कोयला भरा था, जिसके कारण जल्दी से मार्ग भी साफ नहीं हो पाया। क्योंकि पहले कोयले को हटाना होगा और फिर ट्राला हट पाएगा। जिसके बाद यह मार्ग सुचारु रूप से चल पाएगा। हालांकि सूचना मिलने के बाद ट्राले को हटाने के प्रयास आरंभ कर दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |