खुदरा महंगाई दर में आ सकती है गिरावट

एक महीने में ज्यादातर सामानों की कीमतें स्थिर रहीं। चावल 38.06 रुपये किलो से घटकर शुक्रवार को 38.1 रुपये किलो हो गया।खाने-पीने के सामानों की कीमतें एक महीने में कम होने या फिर स्थिर होने से अक्टूबर की खुदरा महंगाई में कमी आ सकती है। एक सर्वे के अनुसार, 14 नवंबर को जारी होने वाले महंगाई के आंकड़े 7 फीसदी से नीचे रह सकते हैं जो सितंबर में 7.41 फीसदी था। इससे अगले महीने आरबीआई रेपो दर को बढ़ाने में भी कमी कर सकता है।

पूरी दुनिया में महंगाई को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक रेपो दर को बढ़ा रहे हैं। इसका असर अमेरिका में दिखा है जहां महंगाई अक्टूबर में 7.77 फीसदी रही जो कि सितंबर में 8.2 फीसदी थी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आटा की कीमतें मामूली तेजी के साथ 31.34 रुपये किलो रही।

चावल और दाल सहित जरूरी वस्तुओं के दाम घटे

एक महीने में ज्यादातर सामानों की कीमतें स्थिर रहीं। चावल 38.06 रुपये किलो से घटकर शुक्रवार को 38.1 रुपये किलो हो गया। चना दाल का भाव 74 रुपये से घटकर 73.19 रुपये, उड़द दाल 108.77 रुपये से घटकर 108.25 रुपये, मूंग दाल 103.49 से घटकर 103.19 रुपये किलो पर रही।अरहर दाल 112.02 से बढ़कर 112.82 रुपये किलो, मसूर दाल 95.76 से 95.89 रुपये किलो रही। दूध 29 पैसा बढ़कर 54.72 रुपये, वनस्पति तेल 147.69 से घटकर 145.14 रुपये और सोया तेल 169.97 से घटकर 168.59 रुपये किलो रहा। पाम तेल भी 119.23 से घटकर 117.38 रुपये किलो हो गया है।

बीओबी का होम लोन 0.25% सस्ता यूनियन बैंक से कर्ज लेना होगा महंगा

BOB ने होम लोन 0.25 फीसदी सस्ता कर दिया है। वहीं, यूनियन बैंक ने कर्ज की दर 0.30 फीसदी बढ़ा दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, इस कटौती के बाद अब उसके ग्राहक 8.25 फीसदी पर होम लोन ले सकेंगे। साथ ही सीमित अवधि के लिए प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं देना होगा।बैंक का दावा है, उसके होम लोन की दर एसबीआई व एचडीएफसी से कम है। उधर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर में 0.30% वृद्धि की है। नई दर 11 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच लागू रहेगी। इस बढ़त के बाद बैंक का 6 माह का एमसीएलआर 8% हो गया है।

PNB ने शुक्रवार को कहा, वह 600 दिन की एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 7.85% तक ब्याज देगा। यह विशेष ब्याज दर योजना 19 अक्टूबर 2022 से लागू हो गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |