टीवी की फेमस बहू प्रियंका चाहर को सलमान खान ने किया शो से बाहर

बिग बॉस 16 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं और अब तक घर में श्रीजिता डे और मान्या सिंह के रूप में दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। पिछले दो हफ्तों से तो कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ है। इस बार प्रबल उम्मीद है कि कोई न कोई तो शो से बाहर जाएगा ही। हालांकि अर्चना गौतम को शिव ठाकरे पर हाथ उठाने के जुर्म में बीबी 16 हाऊस से बाहर कर दिया गया है लेकिन खबरें हैं कि शनिवार का वार में उन्हें सलमान खान वापस लेकर आएंगे।

एलिमिनेट हुई टीवी की ये फेमस बहू

कलर्स के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि प्रियंका चाहर चौधरी का सफर इस शो से खत्म हो गया। सलमान खान ने बताया कि उन्हें घर में सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि अब तक प्रियंका को बिग बॉस 16 का सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा है। ऐसे में दर्शक भी हैरान हैं कि ये हुआ तो हुआ कैसे?

प्रियंका चाहर का सफर हुआ खत्म?

प्रोमो में सलमान खान अंकित से पूछते हैं कि आपको कैसा लग रहा है। अंकित जवाब देते हैं, ‘मुझे लग रहा है कि मेरी गलती है, प्रियंका मेरी वजह से शो से बाहर जा रही है।’ प्रियंका भी बाकी घरवालों के गले लगकर रोती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान और गोरी नागोरी नॉमिनेटेड थीं।

अंकित का टूटा दिल

कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि ये सब फेक हो रह है। तो वहीं कुछ का मानना है कि इस बार प्रियंका को घर से बाहर नहीं किया जा रहा बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। जैसा कि पिछले सीजन्स में कई बार  देखने को मिला है। प्रियंका जब से घर में आईं हैं काफी मजबूती से अपना पक्ष रखती हैं। हालांकि उनपर कभी-कभी बेवजह लड़ाई झगड़े करने का भी आरोप लगता है लेकिन वो इस बार की सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मानी जा रही हैं, तो उनको एलिमिनेट करने का रिस्क शो के मेकर्स कतई नहीं लेगें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |