टोयोटा ने Glanza और HyRyder के साथ सीएनजी में की एंट्री

Toyota Motor  ने आखिरकार भारत में सीएनजी पैसेंजर व्हीकल सेंगमेंट में एंट्री कर ली है। कार निर्माता ने बुधवार को अपनी Toyota Glanza  हैचबैक कार को 8.43 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सीएनजी किट के साथ लॉन्च किया है। टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 9.46 लाख रुपये तक जाती है। मारुति सुजुकी की नई पीढ़ी की बलेनो हैचबैक पर आधारित नई टोयोटा ग्लैंजा को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी वर्जन को S और G ग्रेड में पेश करेगी और यह सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन पावरट्रेन के साथ आएगी।

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG

टोयोटा ने यह भी एलान किया है कि उसकी हाल ही में लॉन्च की गई फ्लैगशिप एसयूवी Urban Cruiser Hyryder  भी S और G ग्रेड में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ उपलब्ध होगी। इसे एक महीने पहले लॉन्च हुई एसयूवी के हाइब्रिड वैरिएंट के साथ बेचा जाएगा। हालांकि, टोयोटा ने अभी तक HyRyder के CNG वैरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

सीएनजी सेगमेंट में टोयोटा की एंट्री मारुति सुजुकी के आक्रामक रुख के बाद हुई है। मारुति सुजुकी के पास कम से कम 10 सीएनजी यात्री कारें हैं और उनसे बिक्री के महत्वपूर्ण आंकड़े मिलते हैं। टोयोटा मोटर में सेल्स और स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा, “लेटेस्ट लॉन्च के साथ, हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहकों को चुनने के लिए बाजार में ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे ‘सभी के लिए गतिशीलता’ के हमारी फिलॉसफी को दोहराया जा सके। टोयोटा वाहन के मालिक होने की खुशी के अलावा, हमारे ग्राहकों को स्वामित्व की कम लागत और टोयोटा वाहनों की पूर्ण ‘मन की शांति’ से भी फायदा होगा, इस तरह ‘सभी को सामूहिक खुशी’ प्रदान करेगा।”

Glanza CNG की माइलेज

Glanza CNG मॉडल 1.2-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन से लैस होंगे जो स्टैंडर्ड वैरिएंट को पावर देता है। नई ई-सीएनजी ग्लैंजा 77.5 PS का अधिकतम पावर और 30.61 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी।

Urban Cruiser Hyryder CNG की माइलेज

अर्बन क्रूजर हाइराइडर का सीएनजी वर्जन 1.5-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। यह प्रति किलो 26.1 किमी तक का माइलेज देगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |