ट्रंप के एक फैसले ने पलट दिया गेम! ऐप स्टोर पर अचानक नंबर-1 बना ये AI ऐप

एक ओर वॉशिंगठन में OpenAI अपनी जगह और पकड़ को मजबूत कर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स को Anthropic काफी पसंद आ रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि Anthropic का Claude AI ऐप ने ऐसा धमाल मचाया है कि ऐप स्टोर पर ये ऐप नंबर 1 बन गया है. डारियो अमोदेई (एंथ्रोपिक के सीईओ) की कंपनी का अमेरिका के रक्षा विभाग के साथ विवाद चल रहा है. AI की तैनाती को लेकर विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद एंथ्रोपिक का वॉशिंगटन में साइड लाइन कर दिया गया.

AI प्लेटफॉर्म Anthropic को लोगों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये ऐप अब ऐप स्टोर पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने की वजह से नंबर 1 बन गया है. ये ऐप शनिवार शाम ऐपल ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला प्रोडक्टिविटी ऐप में नंबर 1 स्पॉट पर आ गया.

टॉप 100 से बाहर था, अब नंबर 1 पर पहुंचा ये ऐप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के लास्ट तक ये ऐप टॉप 100 ऐप्स की लिस्ट से बाहर था. फरवरी में इस ऐप ने पहले तो टॉप 20 में अपनी जगह बनाई, इसके बाद अब ये ऐप नंबर 1 पॉजिशन पर आ गया है. डारियो अमोडेई का नजरिया लोगों को पसंद आया, यही वजह है कि एंथ्रोपिक ऐप की ओर लोग अट्रैक्ट हुए और नतीजे आप लोगों के सामने हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोगों में एआई का क्रेज बढ़ रहा है जिस वज से लोग नए-नए एआई टूल्स का इस्तेमाल करने लगे हैं.

एक ओर जहां एंथ्रोपिक पर बैन लगा हुआ है तो वहीं ओपनएआई ने पेंटागन के साथ करार कर लिया. ऐप स्टोर की रेटिंग इस बात का संकेत दे रही है कि भले ही सरकार इस ऐप को पसंद नहीं कर रही है लेकिन लोग एंथ्रोपिक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP Accident News: पिटगारा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल     |     National Highway 30 Accident: गंभीर रूप से घायल ड्राइवर सतना रेफर, पुलिस मामले की जांच में जुटी     |     MP CM : मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, गिर और साहिवाल जैसी उन्नत नस्ल के पशुओं की बढ़ेगी संख्या     |     Indore News: शैक्षणिक संस्थानों में सुसाइड रोकने के लिए भारत सरकार की ‘स्पंदन योजना’ लागू, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन     |     Dhar News: मान नदी पर सतीपुरा-गढ़ पुल बनने से हजारों ग्रामीणों को मिली राहत, जानलेवा नाव के सफर से मिला छुटकारा     |     Chief Secretary Ashok Barnwal: जनजातीय बहुल जिलों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दी मंजूरी     |     Raisen Tiger Attack News: चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बुजुर्ग पर टाइगर ने बोला हमला, गंभीर रूप से घायल     |     CM Dr Mohan Yadav Visit: शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, बिजली पोल करंट मामले में प्रशासन सख्त     |     MP News: सुरक्षा के नाम पर बंदिशों के खिलाफ उतरीं 300 से ज्यादा महिलाएं, उठाए कड़े सवाल     |     Bihar Crime : जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए लगाया गया था करंट, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |